राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस भारत में हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन सिविल सेवकों के समर्पण और लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने का अवसर है। 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा सिविल सेवकों को “Steel Frame of India” कहे जाने की याद में यह दिन सुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करना और उन्हें कर्तव्य याद दिलाना। यह दिवस लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करता है।