राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की प्रक्रिया को आसान बनाया गया

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की प्रक्रिया को आसान बनाया गया

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जुड़े पेंशनभोगियों और उनके परिवारों के लिए प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस यानी चिकित्सा भत्ता पाने का सिस्टम आसान और ऑटोमैटिक कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने नए आदेश में प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब बुजुर्ग पेंशनर्स को फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस के लिए न तो बार-बार मेडिकल बिल जमा करने पड़ेंगे और न ही दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे। पूरी व्यवस्था बैंक के जरिए होगी और यह भत्ता सीधे उनके बैंक खाते में आ जाएगा। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एक परिभाषित अंशदान पेंशन है। 

सम्बंधित ख़बरें