नवीनतम
कान्हा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की मौत से हड़कंप
भोपाल [महामीडिया] म.प्र के मंडला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 3 बाघों की मौत हो गई है जिसमें से दो मादा बाघ शावक उम्र मात्र 2-3 महीने शामिल हैं। तीसरा बाघ वयस्क माना जा रहा है। सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कान्हा प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम की मदद से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कुल मिलाकर 2025 में कान्हा में बाघ के मौतों की संख्या सात के आसपास पहुंच चुकी है ।