जगन्नाथ मंदिर में आभूषणों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से

जगन्नाथ मंदिर में आभूषणों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से

भोपाल [ महामीडिया] पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के बहुप्रतीक्षित रत्न भंडार में रखे महाप्रभु के बहुमूल्य आभूषणों की गिनती, मरम्मत और मूल्यांकन का कार्य अब अहम चरण में पहुंच गया है। मंदिर प्रशासन ने बाहरी रत्न भंडार में रखे आभूषणों की गिनती और मरम्मत प्रक्रिया पूरी कर ली है जबकि आंतरिक रत्न भंडार का कार्य सोमवार से शुरू होगा।इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उच्च तकनीक का सहारा लिया गया है। हर आभूषण की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो सके।अब सबकी नजरें आंतरिक रत्न भंडार पर टिकी हैं जहां 13 अप्रैल से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि 14 अप्रैल को महा विषुव संक्रांति के कारण कार्य एक दिन के लिए स्थगित रहेगा। इसके बाद 16 से 18 अप्रैल तक लगातार यह प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें