नवीनतम
म.प्र.में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का पंजीयन एक मई से
भोपाल [महामीडिया]
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए म.प्र. ने विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत स्नातक कोर्स के लिए 1 मई से और स्नातकोत्तर कोर्स के लिए 2 मई से ऑनलाइन पंजीयन शुरू होगा जो 30 जून तक चलेगा। पूरी एडमिशन प्रक्रिया इस बार भी ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जाएगी।