छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में छह लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है । नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई।