स्कूली छात्रों के लिए विशेष कॉमिक्स

स्कूली छात्रों के लिए विशेष कॉमिक्स

भोपाल [महामीडिया] 

स्कूली छात्रों के लिए आयकर जैसे जटिल विषय को अब आसान और रोचक बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की गयी है। नई पीढ़ी में टैक्स साक्षरता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विभाग ने विशेष कॉमिक्स तैयार की हैं। इन कॉमिक्स को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है जिससे देशभर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक इसे आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह पहल न केवल पढ़ाई को रोचक बनाएगी बल्कि बच्चों को शुरुआती स्तर पर वित्तीय समझ भी देगी। आमतौर पर इनकम टैक्स का नाम सुनते ही लोगों के मन में जटिल गणनाएं और कठिन कानूनी प्रक्रियाएं आती हैं। इसी सोच को बदलने के लिए आयकर विभाग ने चित्रों के माध्यम से कहानी सुनाने का तरीका अपनाया है। कॉमिक्स में काल्पनिक किरदारों और रोजमर्रा की जिंदगी के उदाहरणों के जरिए यह समझाया गया है ।

सम्बंधित ख़बरें