स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का जीएसटी टैक्स डिमांड नोटिस
भोपाल [ महामीडिया] एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का जीएसटी टैक्स डिमांड नोटिस जारी हुआ है। आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर 5 महीनों से जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है। इसके साथ ही विभाग ने स्पाइसजेट का जीएसटी पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। रिटर्न फाइल करने में बार-बार हो रही देरी और नियमों का पालन न करने पर स्पाइसजेट को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है ।