म.प्र.में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू होगी

म.प्र.में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू होगी

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने एक समिति का गठन किया है जो विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों से सुझाव प्राप्त कर रही है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विवाह, तलाक और पारिवारिक मामलों से जुड़े कई प्रकरण अलग-अलग धार्मिक और पारंपरिक व्यवस्थाओं के आधार पर सामने आते हैं। वर्तमान समय में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए समान नागरिक संहिता की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें