गुजरात में 12 शेरों और म.प्र.में 10 बाघों की मौत से हड़कंप

गुजरात में 12 शेरों और म.प्र.में 10 बाघों की मौत से हड़कंप

भोपाल [ महामीडिया] गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा गया है। हालांकि शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश में बाघों का है। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 2 अप्रैल से अब तक 10 बाघों की मौत हो चुकी है। बाघों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस जैसे गंभीर लक्षण पाए जाने के बाद वन विभाग ने अलर्ट मोड में अभियान शुरू कर दिए हैं। इन दोनों घटनाओं से हड़कंप मच गया है।

सम्बंधित ख़बरें