जस्टिस विवेक म.प्र के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस विवेक रूसिया को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है । राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायमूर्ति विवेक रूसिया नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होने तक इस पद के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।आप वर्तमान में प्रशासनिक न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस रूसिया ने जबलपुर से वकालत की शुरूआत की थी। कालान्तर में हाईकोर्ट जज बने। कुछ समय दूसरी बेंच में भी रहे। आपका जन्म दो अगस्त 1969 को जबलपुर में हुआ था। बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद आठ अगस्त 1992 से एमपी स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। पिता प्रभाकर रूसिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता थे।