महाकाल मंदिर में भस्म आरती की तत्काल बुकिंग शुरू
भोपाल [ महामीडिया]
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब भस्म आरती के लिए तत्काल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यात्री अपनी यात्रा से एक दिन पहले सुबह 8:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं। अब ऑफलाइन निःशुल्क अनुमति बंद कर दी गई है और इसके लिए ₹200 का शुल्क निर्धारित किया गया है।