म.प्र.के तापमान में वृद्धि शुरू
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी असर दिखाने लग गई है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1 से 5.4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में भी पारा चढ़ा, जबकि भोपाल, रतलाम में भी तापमान बढ़ गया। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।अब प्रदेश में तेज गर्मी वाला दौर ही रहेगा। गर्मी बढ़ने से लोग उससे बचने के तरीके भी तलाश रहे हैं। कोई मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकल रहा है तो कोई गन्ने का ज्यूस, कोल्ड्रिंक्स, आइस्क्रीम का सेवन कर रहा है ।गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने बचाव की एडवायजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वह दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहे। हल्के वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। आज शनिवार को पारे में और बढ़ोतरी की संभावना है ।