प्राकृतिक शहद के आयात की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया
भोपाल [ महामीडिया]
केंद्र सरकार ने प्राकृतिक शहद के आयात को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने शहद पर न्यूनतम आयात मूल्य की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 तक कर दी है। इस कदम का उद्देश्य सस्ते शहद के आयात पर रोक लगाना और देश के घरेलू उत्पादकों को संरक्षण देना है । प्राकृतिक शहद पर 1400 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन का न्यूनतम आयात मूल्य पहले की तरह ही लागू रहेगा लेकिन इसकी अवधि अब दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह व्यवस्था सीमित समय के लिए लागू थी।