शेयर बाजार साढ़े पांच सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन 10 अप्रैल को मजबूती के साथ खुला। एचडीएफसी समेत इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है इसलिए निवेशक सतर्क भी हैं।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मजबूती के साथ 77,198 अंक पर खुला। सुबह यह 577.35 अंक की बढ़त के साथ 77,209 पर चल रहा था। इसी तरह निफ्टी-50 बढ़त के साथ 23,880 पर खुला। सुबह यह 186.80 अंक की मजबूती के साथ 23,961.90 पर कारोबार कर रहा था।