IPL में आज दो मैचों का रोमांच
भोपाल [ महामीडिया]
IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।