म.प्र. के नौ शहरों में भीषण गर्मी
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में अप्रैल की गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। म.प्र. में रविवार को तापमान 45.0°C पहुंच गया है। 9 शहरों खजुराहो, रतलाम, सतना, टिकमगढ़, उमरिया, दमोह, गुना में पारा 43-45°C के करीब है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांडुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में रातें सामान्य से अधिक गर्म रहने का अलर्ट है।प्रदेश के करीब 21 शहरों में तापमान 43 से 45°C के बीच बना हुआ है। भीषण गर्मी के चलते लगभग पूरा प्रदेश भट्टी सा तप रहा है। दूसरी तरफ मौसम भिभाग ने कुछ इलाकों में तीन दिन बाद गर्मी से राहत मिलने और आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है ।