फिल्म 'एपेक्स'
मुंबई [महा मीडिया] एक नई फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। महज 1 घंटे 36 मिनट की यह फिल्म अंत तक आपको अपनी सीट से हिलने का मौका नहीं देती है। यह फिल्म है 'एपेक्स' 'एपेक्स' का मतलब 'शिखर' या फिर हाइएस्ट पॉइन्ट है। कहानी भी इसी शिखर पर पहुंचने की दास्तां बताती है। कहानी साशा (शार्लीज थेरॉन) की है जो अपने पार्टनर की मौत का गिल्ट लिए हुए है। इसी बीच इलाके में अचानक लोगों के गायब होने की घटनाएं हो रही हैं और एक रोज वह खुद भी उसी जाल में फंस जाती है। एक जंगल, नदी और एक सीरियल किलर के बीच फंसी साशा खुद को कैसे बचाती है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।