म.प्र.में दूध उत्पादन को बीस प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी

म.प्र.में दूध उत्पादन को बीस प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र. देश का मिल्क कैपिटल बनने की तैयारी में है। देश के कुल दूध उत्पादन में प्रदेश की भागीदारी 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की तैयारी की जा रही है। अभी प्रदेश में दूध उत्पादन 21.32 मिलियन टन है। यह देश के कुल दूध उत्पादन का 8.91 प्रतिशत है। अब नयी कार्ययोजना के तहत 25.58 मिलियन टन दूध उत्पादन किया जायेगा । इस दौरान पशुपालन प्रोत्साहन पर विशेष जोर दिया जाएगा। म.प्र. देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन करने वाला प्रदेश है। देश के उत्पादित दूध में म.प्र. का कुल 8.91 प्रतिशत योगदान है। यहां 10,086.07 हजार मीट्रिक टन दूध गाय से प्राप्त होता है।

सम्बंधित ख़बरें