बलूचिस्तान में 45 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े उड़े

बलूचिस्तान में 45 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े उड़े

भोपाल [ महा मीडिया] बलूचिस्तान में  कार्रवाई के दौरान 45 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। संगठन ने यह भी कहा कि संघर्ष जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विगत 14 जुलाई को बलूचिस्तान को आजाद देश घोषित करने का लेटर भी वायरल हुआ था। ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से वायरल लेटर में कहा गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया है। लेटर में यह भी कहा गया है कि नई सरकार के पास क्षेत्र का खनिज, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूरा नियंत्रण है। इसके अलावा पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों से बड़ी संख्या में लोगों के इस्तीफा देकर बलूचिस्तान का साथ देने का भी जिक्र किया गया है।बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीन में हिंसा बढ़ी है। यहां जातीय बलूच विद्रोही और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान  के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। पांच जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 71 आतंकवादी ऑपरेशन शाबान के दौरान मारे गए।  पाकिस्तान इस वक्त दो मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। एक तरफ बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वहीं पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में भी पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी सेना के विरुद्ध पिछले एक महीने से प्रदर्शन हो रहा है। पीओके के लोग पाकिस्तान से अलग होकर भारत में विलय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बलूचिस्तान के खुद के आजाद घोषित करने का लेटर वायरल हो रहा है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान कई टुकड़ों में बंट सकता है।

सम्बंधित ख़बरें