नीट यूजी परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी
भोपाल [महामीडिया]
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल दोनों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है और 715 अंक प्राप्त किए हैं। यह पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को हुई थी । इस साल कुल 19 छात्रों ने परीक्षा में 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों 138 छात्रों में से कुल 93 प्रतिशत छात्र पहली बार नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस प्रकार इस साल नीट यूजी की परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है। कुल 57 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है जबकि छात्रों की सफलता दर कुल 55 प्रतिशत दर्ज की गई है।