बैंकॉक के बार में आग लगने से 27 लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक बार में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 लोग घायल हो गए हैं। आग लगने की वजह बिजली के सिस्टम में खराबी हो सकती है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह की जांच अभी जारी है।