भारत और इंग्लैंड का वनडे सीरीज का अंतिम मैच कल
भोपाल [ महामीडिया]
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक तीसरा मुकाबला कल 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।फिलहाल तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दूसरा वनडे इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था। यह अंतिम मैच सीरीज का फाइनल मुकाबला है जो विजेता का निर्णय करेगा।