दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड की वार्षिक आय सीमा को दोगुना किया

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड की वार्षिक आय सीमा को दोगुना किया

भोपाल [ महा मीडिया]

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड से वंचित लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार के नए आदेश के अनुसार अब वार्षिक आय सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से उन लोगों को लाभ होगा जो अभी तक राशन कार्ड का लाभ नहीं ले पा रहे थे।  नए आदेश के अनुसार अब 20,800 रुपये प्रति माह तक कमाने वाले परिवार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन शर्त है कि वह दूसरी पात्रता मानदंड को पूरा करते हों जैसे कि उनके पास कार या पक्का घर न हों।

सम्बंधित ख़बरें