एस्कॉर्ट्स ने पावरट्रैक ब्रांड के तीन नए ट्रैक्टर लॉन्च किए

एस्कॉर्ट्स ने पावरट्रैक ब्रांड के तीन नए ट्रैक्टर लॉन्च किए

भोपाल [ महामीडिया] एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने पावरट्रैक ब्रांड के तहत डिगिट्रैक सीरीज में तीन नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए हैं। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने डिगिट्रैक रेंज को मौजूदा दो मॉडलों से बढ़ाकर पांच मॉडलों की पूर्ण सीरीज बना दिया है। यह नई सीरीज 45–55 एचपी श्रेणी को कवर करती है और उन्नत खेती तथा भारी ढुलाई कार्यों के लिए विकसित की गई है। इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जा रहा है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड भारत में तीन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड संचालित करती है  कुबोटा , फार्मट्रैक और पावरट्रैक । यह ब्रांड क्रमशः प्रीमियम, एंट्री-प्रीमियम और वैल्यू सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करते हैं। डिगिट्रैक सीरीज पावरट्रैक ब्रांड के अंतर्गत आती है। नई डिगिट्रैक सीरीज भारत भर में अधिकृत पावरट्रैक  डीलरशिप नेटवर्क पर उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें