फिल्म लखन नाम का नाम बदलकर परशुराम किया गया
भोपाल [ महामीडिया] सनी देओल की उस अपकमिंग फिल्म का नाम बदलकर परशुराम कर दिया गया है। यह एक एक्शन फिल्म है जिसे पहले लखन नाम दिया गया था। अब खबरें हैं कि इस फिल्म के नाम में बदलाव किया गया है। अब इस फिल्म का नाम बदल कर परशुराम कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं को लगता है कि यह नाम फिल्म की कहानी, नायक व एक्शन को देखते हुए ज्यादा सही होगा। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना अक्टूबर से है।