फिल्म थ्री इडियट्स की सीक्वल
भोपाल [ महामीडिया] अब एक बार फिर से सबके मुंह से निकलेगा 'ऑल इज वेल' क्योंकि हिंदी सिनेमा की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म के सीक्वल पर मुहर लग गयी है। थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज फिल्म थी। इस मूवी ने भारत में 4 दिन के अंदर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। कहानी वहीं से शुरू हो सकती है जहां 2009 की फिल्म खत्म हुई थी जो 10 साल बाद की कहानी दिखाएगी। इसकी शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास "फाइव पॉइंट समवन" पर आधारित है।