इंग्लैंड की महिला टीम ने टी-20 सीरीज जीती
भोपाल [ महामीडिया]
इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। 181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला टीम को हराकर 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है । टॉन्टन में खेले गए तीसरे और अंतिम निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने हीदर नाइट और एलिस कैप्सी की शानदार साझेदारी की बदौलत 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के संयमित नाबाद अर्धशतक और मध्य क्रम के बल्लेबाजों के बहुमूल्य योगदान की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाकर प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने 56 रन बनाकर पारी को संभाला वहीं दीप्ति शर्मा ने 32 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन बनाकर शानदार योगदान दिया। एक समय भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पारी के अंतिम ओवरों में समय पर विकेट लेकर और डेथ ओवरों में अनुशासित गेंदबाजी करके मैच को नियंत्रण में कर लिया।