नवीनतम
ट्राई सीरीज़: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 350 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली (महामीडिया): प्रभसिमरन सिंह (86), ऋतुराज गायकवाड़ (66) और कप्तान तिलक वर्मा (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने गुरुवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया।
आज यहां अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभसिरमन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी 74रन जोड़कर भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अफगानिस्तान ए को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली। 10वें ओवर में अहमदजई ने प्रियांश आर्य (आठ) रन को आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया।
दोनों टीमों के प्लेइंग-XI
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।
अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।