भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया

भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया

भोपाल [ महामीडिया] भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से हरायाभारत ने न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के বিশাল अंतर से हरा दिया है। यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 6 से 8 जून 2026 तक खेला गया। इस मैच का आयोजन न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में पहली बार किया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कप्तान शुभमन गिल (126 रन) और केएल राहुल (100 रन) ने शानदार शतक लगाए। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में मात्र 152 रन पर सिमट गई। पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर किया। दूसरी पारी में भी पूरी अफगानी टीम केवल 112 रन ही बना सकी। रनों और पारी के लिहाज से यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

सम्बंधित ख़बरें