भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच कल से न्यू चंडीगढ़ में
भोपाल [ महामीडिया] भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम करीब 6 महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।