IPL का फाइनल कल अहमदाबाद में
भोपाल [ महामीडिया]
IPL फाइनल में कल 31 मई को गुजरात का मुकाबला अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की दो फाइनलिस्ट टीम तय हो गई हैं। 73 मैच और 33 दिन के बाद आखिरकार पता चल गया है कि किन दो टीमों के बीच सीजन का फाइनल खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। वहीं शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर निर्णायक मैच में प्रवेश कर लिया है।