10वां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आज से

10वां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आज से

नई दिल्ली (महामीडिया): 10वां आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप आज शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा। एक महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर होगा। 
 
भारतीय महिला टीम रविवार को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इतिहास रचने का प्रयास करेगी और अपना पहला टी-20 विश्व कप खिताब जीतने का लक्ष्य रखेगी। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्‍व कप के दौरान सात स्थानों पर 33 मैच खेले जाएंगे, जिससे यह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें