पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंची
भोपाल [ महामीडिया] भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। जबकि मालविका बनसोड़ पहले दौर में हार गईं। मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत भी हारकर बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। यह मैच 51 मिनट तक चला। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से खेलेंगी।