IPL में आज गुजरात और चेन्नई का मुकाबला

IPL में आज गुजरात और चेन्नई का मुकाबला

भोपाल [ महामीडिया] IPL में आज का मैच  गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम ने 13 मैच में 6 मुकाबले जीते हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम ने 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। 

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।

सम्बंधित ख़बरें