भारतीय चेस खिलाड़ी मायशा ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीती
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय चेस खिलाड़ी मायशा परवेज ने कॉमनवेल्थ यूथ रैपिड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।14 साल की मायशा ने अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी के रैपिड चेस में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह चैंपियनशिप 17 मई से 25 मई तक श्रीलंका के कालूतरा में खेली गई। युवा स्टार मायशा ने 9 राउंड में 7.5 अंक प्राप्त करके यह कीर्तिमान हासिल किया ।