IPL में आज पंजाब किंग्स का जीतना जरुरी
भोपाल [ महामीडिया]
IPL में आज शनिवार को पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। IPL में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ ने 3 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को हराया था।
लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।
पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह।