वनडे ट्राई सीरीज : भारत ने श्रीलंका को 266 रन का टारगेट दिया
भोपाल [ महामीडिया] भारत ए ने दांबुला में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका को 266 रन का टारगेट दिया है। अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए।हालांकि ऋतुराज गायकवाड ( 37 रन) और तिलक वर्मा (23 रन) ने 52 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम को संभाला। आखिर में सूर्यांश शेडगे (72 रन) और विपराज निगम (51 रन) ने शतकीय साझेदारी करके टीम स्कोर 250 पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। विजयकांत वियास्कंथ ने 3 विकेट झटके।