चीन ने दस अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
भोपाल [ महामीडिया]
चीन ने अमेरिकी रक्षा उद्योग से संबंधित 10 बड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई चीनी रक्षा कंपनियों पर की गई अमेरिकी प्रतिबंधों का पलटवार है। इन दस कंपनियों में ‘एविओएक्स, रेड कैट होल्डिंग्स टील ड्रोन्स, आईएमएसएआर, जायरा रोबोटिक्स, बॉल एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज, ओशकोश डिफेंस, एल3हैरिस मैरीटाइम सर्विसेज, एमपी मटेरियल्स और यूएसए रेयर’ अर्थ शामिल हैं। चीनी वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अलग से सरकारी संस्थाओं को 46 अमेरिकी कंपनियों (जिनमें लॉकहीड मार्टिन और रेथियॉन मिसाइल्स एंड डिफेंस शामिल हैं) के उत्पाद खरीदने से प्रतिबंधित किया जाएगा।