मणिपुर में 2.9 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महा मीडिया] मणिपुर के तमेंगलोंग में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया है। यह झटका सुबह 4:27 बजे दर्ज किया गया। इसकी गहराई 12 किमी थी। मणिपुर में आये भूकंप के कुछ ही देर बाद अफगानिस्तान में भी धरती डोलने लगी यहां भूकंप सुबह लगभग 5 बजकर 25 मिनट पर आया ।रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गयी। अफगानिस्तान में आये भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर लगभग 103 किलोमीटर की गहराई में था ।