म.प्र.के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पांच मई से

म.प्र.के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पांच मई से

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी कॉलेजों को 30 अप्रैल तक अपनी पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करनी होगी जिससे पांच मई तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सके।इस वर्ष 12वीं परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित कर दिया गया जिसमें लगभग 4.89 लाख विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे। विभाग ने इस बार भी पूरी प्रक्रिया पंजीयन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक ऑनलाइन रखने का निर्णय लिया है। 

सम्बंधित ख़बरें