सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच सस्ती बिजली का नियम लागू

सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच सस्ती बिजली का नियम लागू

भोपाल [ महामीडिया] स्मार्ट मीटर लगवा चुके उपभोक्ताओं को व्यस्त घंटों को छोड़कर दिन में जलाई जा रही बिजली के खर्च पर छूट मिल रही है। स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए लोगों के बीच जारी शंका और हिचक के बीच बिजली कंपनी ने यह घोषणा की है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच जो भी बिजली का उपयोग होगा उसमें छूट देने का नियम लागू कर दिया गया है। इस दौरान उपयोग की जाने वाली बिजली के एनर्जी चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है। मोटा आकलन किया जाए तो प्रति यूनिट उपभोक्ता को करीब एक रुपये 25 पैसे बिजली सस्ती मिल रही है।

सम्बंधित ख़बरें