भोपाल में अधिकारियों की भूमि को लेकर विवाद गहराया

भोपाल में अधिकारियों की भूमि को लेकर विवाद गहराया

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में आवास बनाने की इच्छा के साथ 2013 से लेकर 2016 बैच के कुछ आईएएस अधिकारियों ने भोपाल की हुजूर तहसील के गुराड़ी घाट ग्राम स्थित दो हेक्टेयर भूमि 50 लोगों के समूह में खरीदी थी। 2022 में जब यह भूमि खरीदी गई तब यहां से वेस्टर्न बायपास नहीं निकल रहा था मगर बाद में एलाइनमेंट में परिवर्तन हुआ और यह भूमि बायपास से लगभग आधा किलोमीटर की परिधि में आ गई। इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि एलाइनमेंट में परिवर्तन लाभ पहुंचाने के लिए किया गया। कृषि उपयोग की भूमि का उपयोग भी परिवर्तन कर रहवासी कर दिया गया है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि जब भूमि खरीदी गई थी तब वहां कुछ भी नहीं था यदि बाद में उच्च स्तर से बायपास का एलाइनमेंट परिवर्तन हुआ है तो इससे उनका क्या लेना-देना है। बिना बात के विवाद खड़ा किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें