पाकिस्तान के बम विस्फोट में सात लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में आज मंगलवार को ब्लास्ट हुआ है । इस ब्लास्ट में 2 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है। ब्लास्ट सराय नौरंग तहसील के एक व्यस्त चौराहे पर हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई दुकानों और थ्री-व्हीलर वाहनों को नुकसान पहुंचा दिखाई दिया। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इलाके को घेरकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए।