रूपए की कीमत रिकॉर्ड निचले स्तर पर
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय रुपया आज 12 मई को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था।कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि (105 डॉलर/बैरल से ऊपर) और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण ऐसा हुआ है । इससे आयातित सामान महंगे होने और मुद्रास्फीति के और बढ़ने की चिंताएं बढ़ गई हैं।