नवीनतम
म.प्र.के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर सुनवाई कल
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को ओपन कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू याचिका स्वीकार करते हुए मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ दोपहर 2 बजे करेगी। इस दौरान दायर याचिकाओं पर भी एक साथ सुनवाई होने की संभावना है।