म.प्र.को तकनीकी शिक्षकों की भर्ती पर ध्यान देना चाहिए
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदेश के साढे 67 हजार स्कूलों में इंटरनेट, 98 हजार में स्मार्ट क्लाक नहीं है।14 हजार 900 स्कूलों में अब भी काम करने वाली बिजली की कमी है तो 49 हजार 800 स्कूलों ने अब तक कंप्यूटर के दर्शन नहीं किए है।प्रदेश में 10वीं के बाद 100 में करीब 17 बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं।मध्यप्रदेश के मात्र 45.7% में इंटरनेट की व्यवस्था है। 54.3 % स्कूल में इंटरनेट नहीं है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 67 हजार 532 स्कूलों में इंटरनेट नहीं है।स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा के मामले में एमपी देश के 24 राज्यों से पीछे है और राष्ट्रीय औसत 63.5% से करीब 18 प्रतिशत अंक नीचे है।इसके लिए म.प्र.को तकनीकी शिक्षकों की भर्ती पर ध्यान देना चाहिए ।