भिलाई में शार्ट सर्किट की वजह से चार लोग जिंदा जले
भोपाल [ महामीडिया] भिलाई जिले के कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 4 खपरी में आज मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब बड़ा हादसा हो गया है। झुग्गी के भीतर दोपहर में खाना खाकर सो रहे चार लोगों की मौत जिंदा जलने से हो गई है। घटना बिजली पोल पर लगे तार में शाट सर्किट की वजह से हुई है। चिंगारी झुग्गी की छत पर गिरी और धीरे-धीरे आग की लपटे फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली की घर के भीतर सो रहे चार लोगों को बाहर निकल पाने का मौका ही नहीं मिल पाया और वह जिंदा जल गए। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं जिसमें 3 बड़े और एक बच्चा (4 साल का) शामिल बताया जा रहा है।