हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एकीकृत शुद्ध लाभांश में भारी वृद्धि

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एकीकृत शुद्ध लाभांश में भारी वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने शानदार वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। मार्च 2026 में समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी के लाभ में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 77.6% बढ़कर ₹6,065 करोड़ हो गया है जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹3,415 करोड़ था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 271.59% की भारी उछाल दर्ज की गई है। कंपनी ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर ₹19.25 प्रति शेयर के फाइनल लाभांश  की सिफारिश की है। यह लाभांशसाल के दौरान दिए गए ₹5 के अंतरिम लाभांशसे अलग होगा। इस पर अभी बोर्ड की मंजूरी मिलना बाकी है। तिमाही नतीजों के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर आज 5.16% की तेजी के साथ 389 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 12% चढ़ा है।

सम्बंधित ख़बरें