इस वर्ष केंद्र सरकार को सबसे बड़ा लाभांश मिलने की संभावना

इस वर्ष केंद्र सरकार को सबसे बड़ा लाभांश मिलने की संभावना

भोपाल [ महामीडिया] रिजर्व बैंक इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा लाभांश दे सकता है। इससे सरकार को जारी संकट से पैदा चुनौतियों से निपटने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहारा मिलेगा। रिजर्व बैंक ने 2024-25 के लिए केंद्र सरकार को रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का लाभांशदिया था जो पिछले वर्ष ट्रांसफर किए गए 2.11 लाख करोड़ रुपये से 27 प्रतिशत अधिक था। इस  महीने होने वाली अपनी बोर्ड बैठक में लाभांश की राशि पर निर्णय हो सकता है । केंद्र सरकार को 2026-27 में अधिशेष के रूप में 3.16 लाख करोड़ रुपये मिलने की संभावना है जो चालू वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 3.75 प्रतिशत अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें